अनिल सचदेव
निदेशक (मानव संसाधन)
Anil Sachdev
Director(Human Resources)
|
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
Bharat Heavy Electricals Limited
|
बीएचईएल की यूएनजीसी कार्यक्रम के समर्थन में वचनबद्धता
भारत सरकार का उद्यम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड देश में अपने तरह का सबसे बड़ा इंजीनियरी एवं विनिर्माणकारी उद्यम तथा विद्युत उपस्कर विनिर्माण के क्षेत्र में एक अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय कंपनी है।
बीएचईएल अपनी सभी गतिविधियों, उत्पादों एवं सेवाओं में पर्यावरण हितैषी है। इसके अलावा अपने सभी पणधारियों ( स्टेकहोल्डरों) को सुरक्षित एवं स्वास्थ्यपरक कार्य वातावरण प्रदान कर रहा है। कंपनी की सभी विनिर्माण इकाइयां/क्षेत्रों ने अंतर्राष्ट्रीय मानकों अर्थात् पर्यावरण प्रबंधन के लिए आईएसओ - 140001 तथा व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंध प्रणाली के लिए ओएचएसएस-18001 प्रमाणपत्र प्राप्त कर लिया है।
कंपनी संयुक्त राष्ट्र संघ के ग्लोबल कॉपैक्ट ( जीसी) कार्यक्रम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराती है और कंपनी के प्रभावी क्षेत्र में जीसी सिद्धांतों को लागू रखने की इच्छा है और कंपनी ने इसे अपनी रणनीति, संस्कृति और दैनिक कार्यों का हिस्सा बना लिया है।
कंपनी वार्षिक रिपोर्ट, पत्रकार सम्मेलन और सार्वजनिक प्रलेखों के माध्यम से जीसी कार्यक्रम के प्रति नियमित रूप से अपनी प्रतिबद्धता शामिल करके अपने कर्मचारियों और अन्य स्टेकहोल्डरों के साथ सार्वजनिक रूप से इसका समर्थन करती है।
बीएचईएल ने केस अध्ययन/संगठनात्मक अनुभवों को बांटने तथा भारतीय संदर्भ में ग्लोबल कॅम्पेक्ट सिद्धांतों को बढ़ावा देने में भी अग्रणी भूमिका निभाई है।
ग्लोबल कॅम्पेक्ट के प्रत्येक सिद्धांत पर बीएचईएल का निष्पादन ( 2009-10) की वेबसाइट (www.bhel.in) पर भी उपलब्ध है, जो यूएनजीसी की वेबसाइट से जुड़ी हुई है।
ह0/-
( अनिल सचदेव)
दिनांक: 17 जून, 2010
|