प्रदूषण नियंत्रण अनुसंधान संस्थान (पीसीआरआई) की स्थापना संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के अंतर्गत हुई है, जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी का विकास तथा वायु, जल, शोर और ठोस कचरे से संबंधित औद्योगिक प्रदूषण के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करना है ।
पीसीआरआई, अत्याधुनिक मॉनिटरिंग तथा विश्लेषणात्मक सुविधाओं से युक्त है और इसकी टीम में अत्यंत योग्य इंजीनियर और वैज्ञानिक शामिल हैं । पीसीआरआई में उपलब्ध विशेषज्ञता को इस क्षेत्र के सुप्रसिद्ध विशेषज्ञों के सहयोग से लगातार अद्यतन करके संस्थान की क्षमताओं को मजबूत बनाया जाता है ।
|