बीएचईएल की केलिब्रेशन और परीक्षण प्रयोगशालाएँ, प्रयोगशाला अत्यायन के राष्ट्रीय केलिब्रेशन और परीक्षण प्रयोगशाला योजना र्पयायन बोर्ड (एनएबीएल) के अंतर्गत अधिकृत हैं, जिसको एशिया प्रशान्त प्रयोगशाला प्रत्यायन सम्म्लन और अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला प्रत्यायन सम्म्लन के साथ पारस्परिक मान्यता प्राप्त है।
बीएचईएल द्वारा गुणवत्ता और प्रौद्यॊगिकी पर बल दिए जाने के परिणामस्वरूप, इसे एएसएमई, एपीआई आदि जैसे अंतर्राष्ट्रीय निकायों द्वारा उत्पाद प्रमाणीकरण तथा लायड्स रजिस्टर ऑफ शिपिंग, यू.के., यीफ कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लॉसिव्ज, भारत, टीयूवी, जर्मनी आदि जैसे अभिकरणों द्वारा संयंत्र अनुमोदनों के रूप में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है।
व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए अपनी गतिविधि से और गुणवत्ता का अंतर्राष्ट्रीय स्तर प्राप्त करने के उददेश्य से बीएचईएल ने व्यावसायिक उत्कृष्टता हेतु यूरोपियन गुणवत्ता प्रबंधन संस्था (ईएफक्यूएम) मॉडल को अपनाया है। इस मॉडल और वार्षिक स्वयं-निर्धारण गतिविधि के माध्यम से बीएचईएल अपने सभी प्रचालनों में निरंतर सुधार का संस्थानिकिकरण कर रही है। |