बीएचईएल विश्व में फैले आपूर्तिकर्ताओं से नियमित आधार पर सामग्री एवं उपकरणों की खरीद करता है। इस उद्देश्य के लिए बीएचईएल के पास एक मजबूत आपूर्तिकर्ता आधार है, जिसे लगातार अद्यतन किया जाता है।
देश और विदेश में स्थित नए आपूर्तिकर्ता एवं व्यापारी (केवल वही जो ओईएम के एकल/अधिकृत प्रतिनिधि हैं) जो बीएचईएल पर प्रतियोगी इनपुट दे सकते हैं उन्हें अब वर्तमान आपूर्तिकर्ताओं की सूची में जोड़ा जा रहा है। प्रारम्भिक मूल्यांकन एवं बीएचईएल के सूचीबद्ध होने के लिए आपूर्तिकर्ता भरे हुए फार्म संबंधित यूनिट में जमा कराकर पंजीकृत हो सकते हैं। सम्पर्क व्यक्ति से संपर्क करें। विभिन्न विनिर्माण इकाइयों की विशिष्ट आवश्यकता को देखने के लिए, कृपया नए आपूर्तिकर्ता की आवश्यकताएं क्लिक करें।
पंजीकरण फार्म के लिए नए आपूर्तिकर्ता के अंतर्गत लागू लिंक को क्लिक करें। |