वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, जीपीओए-3, नेताजी नगर, नई दिल्ली-110023
011-26112756
सुश्री निगार फातिमा हुसैन
अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार
संक्षिप्त जीवन वृत्त
भारतीय रक्षा संपदा सेवा की 1996 बैच की अधिकारी सुश्री निगार फातिमा हुसैन को 27.04.2026 से बीएचईएल के बोर्ड में (सरकार द्वारा नामित) अंशकालिक सरकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और भारी उद्योग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से जन्तु विज्ञान में बीएससी (ऑनर्स), दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी और डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (मध्य प्रदेश) से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है।
उन्होंने रुड़की, झांसी, देवलाली और महू छावनियों में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया है। वे रक्षा संपदा महानिदेशालय में उप महानिदेशक भी रह चुकी हैं, जहां वे विभाग के सतर्कता मामलों की देखरेख करती थीं और अपर महानिदेशक के रूप में, वे देश की संपूर्ण रक्षा भूमि से संबंधित भूमि मामलों की प्रभारी थीं। उन्होंने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में निदेशक और भारत सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया है।
Back to previous page | Page last updated date : 30-04-2026