History of BHEL

बीएचईएल ने 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

Format : PDF | Size : 737 KB | Date : 27/01/2023

बीएचईएल ने 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

बीएचईएल ने देश भर में अपने सभी कार्यालयों में भारत का 74वां गणतंत्र दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल ने नोएडा स्थित कंपनी की टाउनशिप में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत का तिरंगा झण्डा फहराया। समारोह में बीएचईएल के निदेशकगण, मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर, बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने नवनिर्मित 100 फुट ऊंचे भारतीय तिरंगे झण्डे को भी फहराया और समारोह में उपस्थित बीएचईएल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को संबोधित किया। कार्यक्रम में मार्च पास्ट, पुरस्कार वितरण समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया

Back to previous page | Page last updated date : 31-01-2023