History of BHEL

बीएचईएल ने व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए सीआईआई – एक्जिम बैंक पुरस्कार 2023 जीता

Format : PDF | Size : 242 KB | Date : 07/12/2023

बीएचईएल ने व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए सीआईआई – एक्जिम बैंक पुरस्कार 2023 जीता

नई दिल्ली, 7 दिसंबर: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित सीआईआई एक्जिम बैंक पुरस्कार 2023 जीता है।

यह पुरस्कार उत्कृष्टता, विविधता और गतिशील व्यावसायिक परिदृश्य के अनुकूल होने की क्षमता के प्रति कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सीआईआई एक्जिम बैंक पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यूरोपीय फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (EFQM) के उत्कृष्टता मॉडल पर आधारित है।

बीएचईएल की त्रिची इकाई ने प्रतिष्ठित सीआईआई एक्जिम बैंक पुरस्कार जीता है। इसके साथ ही, हरिद्वार, भोपाल, हैदराबाद, इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन बेंगलुरु, झाँसी, रानीपेट और प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग मैनेजमेंट इकाइयों/प्रभागों को प्लेटिनम सम्मान तथा उत्तरी क्षेत्र और पूर्वी क्षेत्र के निर्माण प्रभागों को गोल्ड प्लस सम्मान मिला है।

यह पुरस्कार श्री जे.पी. श्रीवास्तव, निदेशक (ई, आर एंड डी) एवं निदेशक (वित्त) - अतिरिक्त प्रभार ने कॉर्पोरेट गुणवत्ता और संबंधित प्रभागों की टीमों के साथ बेंगलुरु में आयोजित 31वें सीआईआई उत्कृष्टता शिखर सम्मेलन में प्राप्त किये।

 

 

Back to previous page | Page last updated date : 07-12-2023